राज्य खबरें
-
प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने सद्भावना पुल से गोमती नदी में लगाई छलांग, दूसरे दिन मिला शव
जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर,कोतवाली क्षेत्र के सराय पोख्त चौकी क्षेत्र के सद्भभावना पुल से प्रेमी ने नदी में कूदकर दे दी जान। गोताखोरों ने दूसरे दिन लाश को ढूंढ निकाला। इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह निवासी संजय यादव का 22 वर्षीय पुत्र लालू यादव बुधवार रात लगभग 10 बजे अपने घर से निकला और सद्भावना पर पहुंचकर नदी में…
Read More » -
चित्रकूट में सड़क हादसे के बाद बवाल: जिला अस्पताल गेट पर शव रखकर प्रदर्शन, डीएम को मौके पर बुलाने की मांग
जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: जिला मुख्यालय में वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने शव रखकर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सड़क हादसे के बाद अस्पताल में समय पर समुचित उपचार न मिलने और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण…
Read More » -
बदलापुर CHC का वीडियो और ऑडियो वायरल, कथित विवादित बयान से मचा हड़कंप
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जिले के बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से जुड़ा एक कथित वीडियो और ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सामग्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है और स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो और ऑडियो…
Read More » -
जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालीख पोतने से आक्रोश, जिलाधिकारी ने खुद किया साफ
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालीख पोतने की घटना ने इलाके में आक्रोश फैला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच…
Read More » -
जौनपुर: वाजिदपुर तिराहे स्थित उत्सव मोटल होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: नगर के वाजिदपुर तिराहे पर स्थित उत्सव मोटल होटल में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब होटल परिसर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे होटल के एक हिस्से में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी, जिससे पूरे परिसर में धुआं फैल गया और वहां मौजूद कर्मचारियों…
Read More » -
“दे डंडा… दे डंडा…” की चेतावनी के साथ पुलिस की सख्ती, मामला खुद-ब-खुद शांत
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब किसी विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहले से ही कुछ लोग हंगामा कर रहे थे और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्ती…
Read More » -
होली पर धधके पहाड़ के जंगल: चमोली से बागेश्वर तक विकराल हुई आग
जन एक्सप्रेस/चमोली।होली के दिन जहां एक ओर रंगों का उत्सव मनाया जा रहा था, वहीं चमोली और बागेश्वर जनपद के कई क्षेत्रों में जंगल आग की लपटों से घिर गए। दो दिनों से लगातार सुलग रहे जंगलों ने अब विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर आग आबादी की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है, जिससे ग्रामीणों…
Read More » -
उत्तराखंड में नौनिहालों पर बढ़ता मोटापे का खतरा
जन एक्सप्रेस/ देहरादून। आधुनिक जीवनशैली, फास्ट फूड की बढ़ती आदत और स्क्रीन टाइम के बढ़ते प्रभाव ने बच्चों की सेहत पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में मोटापे के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2019–21) के अनुसार राज्य में इस आयु वर्ग…
Read More » -
नदी में स्नान करते समय युवक डूबा मौत
जन एक्सप्रेस/ जौनपुर:जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी एक 28 वर्षीय युवक बुधवार शाम को करीब साढ़े चार बजे सई नदी में स्नान करते समय डूब गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोर लगाकर युवक के खोजबीन में जुटी गई।करीब दो घंटा बाद युवक का शव डूबे हुए स्थान से 200मीटर दूर इजरी गांव की तरफ मिल गया।पुलिस…
Read More » -
शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं
जन एक्सप्रेस/ जौनपुर:जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित मस्जिद में मंगलवार देर रात कुरान-ए-पाक की तरावीह मुकम्मल हुई। इस रूहानी और नूरानी मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी जुटे, जहाँ विशेष दुआओं के साथ मुल्क की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई। इबादत का दौर और इमामों का सम्मान माह-ए-रमजान की शुरुआत के साथ ही…
Read More »