देहरादून

  • मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से हाहाकार:छह श्रद्धालुओं की मौत,सीएम ने जताया दुख

    जन एक्सप्रेस/ देहरादून: हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में सोमवार सुबह उस समय भगदड़ मच गई जब मंदिर के पैदल मार्ग पर अचानक बिजली का एक तार टूटकर गिर गया। इस हादसे में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में बरेली का एक आठ वर्षीय बालक भी शामिल…

    Read More »
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को मुख्यमंत्री धामी का नमन

    जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखंड) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जिले के कालेश्वर में ईसीएचएस पॉली क्लीनिक और सैनिक…

    Read More »
  • उत्तराखंड में बारिश का कहर: केदारनाथ यात्रा रोकी गई

    जन एक्सप्रेस/देहरादून : उत्तराखंड में बारिश इस समय आफत बनकर बरस रही है। पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। केदारनाथ यात्रा को सुरक्षा कारणों से रोकना पड़ा है, वहीं श्रीनगर गढ़वाल में घरों में पानी घुसने से लोग दहशत में हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में…

    Read More »
  • वर्दी में मां: जिसने सरहद को नहीं छोड़ा

    जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखण्ड) : “हम युद्ध लड़ रहे हैं… और हम जीतने जा रहे हैं।” ये शब्द हैं कैप्टन याशिका हटवाल त्यागी (सेनि) के, जो कारगिल युद्ध के दौरान न केवल भारतीय सेना की एक समर्पित अधिकारी थीं, बल्कि एक गर्भवती मां के रूप में भी कठिन हालातों का सामना कर रही थीं। 52 वर्षीय याशिका, देहरादून निवासी हैं और सेना…

    Read More »
  • पंचायत चुनाव 2025: पहले चरण में महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी

    जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखण्ड) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई है। गुरुवार को सम्पन्न हुए प्रथम चरण में कुल 68 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 73 प्रतिशत महिलाएं और 63 प्रतिशत पुरुष मतदाता शामिल रहे। महिलाओं की रिकॉर्डतोड़ भागीदारी ने राज्य निर्वाचन आयोग को भी उत्साहित कर दिया है और अब सभी…

    Read More »
  • सोलर प्रोजेक्ट्स को झटका: 12 फर्मों का आवंटन रद्द

    जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखंड) : उत्तराखंड में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। राज्य में पुराने सौर ऊर्जा नीति 2013 के तहत 12 कंपनियों को आवंटित परियोजनाओं को रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने फर्मों की ओर से दायर की गई पुनर्विचार याचिका को भी खारिज कर दिया है। कोविड…

    Read More »
  • स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मान की सौगात

    जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखण्ड) : देश की आज़ादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अब देहरादून में स्मार्ट सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने निःशुल्क यात्रा की मांग रखी,…

    Read More »
  • मोबाइल टीमें होंगी खत्म, अब ऑडिट विंग के जरिए रोकी जाएगी टैक्स चोरी

    जन एक्सप्रेस/देहरादून : राज्य कर विभाग अब सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात मोबाइल टीमों को समाप्त करने की तैयारी में है। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि इन टीमों से जीएसटी राजस्व में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो सकी है। शासन स्तर पर हुई समीक्षा के बाद विभाग से मोबाइल टीमों को समाप्त करने का प्रस्ताव मांगा गया है। वहीं…

    Read More »
  • ‘भुतहा गांव’ में गूंजेगी शहनाई: घोस्ट विलेज बनेंगे लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन

    जन एक्सप्रेस/देहरादून : उत्तराखंड में पलायन की वजह से वीरान हो चुके ‘घोस्ट विलेज’ अब फिर से रौशन होने जा रहे हैं। राज्य सरकार इन गांवों को लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने जा रही है। यानी अब इन शांत और सुरम्य पहाड़ी गांवों में शहनाई और ढोल-दमाऊं की गूंज सुनाई देगी। पहले चरण में 10 ऐसे घोस्ट…

    Read More »
  • बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे मासूम, भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

    जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखण्ड) : हसनपुर शेरपुर क्षेत्र में गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जहां घर के पास खेलते समय बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी 7 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहम्मद सैफ अली (5 वर्ष) पुत्र…

    Read More »
Back to top button