हल्द्वानी
-
नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव बना सियासी रणभूमि: कांग्रेस का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोप
जन एक्सप्रेस संवाददाता, हल्द्वानी। नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। धांधली के आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार रात से ही पुलिस बहुउद्देशीय भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, तिलकराज बेहड़ समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेसियों…
Read More » -
हल्द्वानी में मासूम की बर्बर हत्या से हड़कंप: नरबलि की आशंका, नैनीताल रोड जाम
जन एक्सप्रेस संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के गौलापार क्षेत्र में दस वर्षीय अमित मौर्या की नृशंस हत्या ने पूरे शहर को सन्न और आक्रोशित कर दिया है। हत्या के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है, जिससे जनता का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को परिजन और ग्रामीण काठगोदाम थाने के बाहर धरने पर बैठ…
Read More » -
स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल: हल्द्वानी में इलाज के अभाव में हुई दो मौतें
जन एक्सप्रेस/हल्द्वानी(उत्तराखंड) : हल्द्वानी की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक और मासूम जिंदगी लील ली। पंतनगर की रहने वाली 29 वर्षीय स्वाति पांडे, जो आठ माह की गर्भवती थीं, गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर दो अस्पतालों में भटकती रहीं, लेकिन समय पर उचित इलाज न मिलने के चलते उनकी और उनके अजन्मे शिशु की मौत हो गई। स्वाति के…
Read More » -
दामाद निकला ठग: पत्नी के नाम पर 10 लाख का लोन लेकर हुआ फरार
जन एक्सप्रेस हल्द्वानी, उत्तराखंड। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर अपनी ही पत्नी और ससुर से धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी ने पहले ससुर से कारोबार शुरू करने के नाम पर चार लाख रुपये लिए और फिर अपनी पत्नी के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 10 लाख रुपये का…
Read More » -
हल्द्वानी में पुल के नीचे युवती का शव मिलने से सनसनी
जन एक्सप्रेस/हल्द्वानी(उत्तराखंड) : शहर के लामाचौड़ क्षेत्र में स्थित भाखड़ा पुल के नीचे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर मिले टैटू और लिखे नाम “अजीम” को पुलिस पहचान की कड़ी मानकर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने…
Read More » -
उत्तराखंड में स्कूल विलय का विरोध तेज, ग्रामीण व छात्र संगठन सड़कों पर
जन एक्सप्रेस/हल्द्वानी/भवाली/पिथौरागढ़ : उत्तराखंड सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को मर्ज कर क्लस्टर मोड में संचालित करने की योजना का विरोध प्रदेशभर में तेज़ होता जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई इस योजना के खिलाफ कुमाऊं के कई जिलों में छात्र संगठन, अभिभावक और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हल्द्वानी में…
Read More » -
रेलवे जमीन पर अवैध कब्जा: नेपाली मूल के 7 परिवार बेनकाब
जन एक्सप्रेस/हल्द्वानी(उत्तराखंड) : किदवई नगर क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जे का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम ने सोमवार को इलाके में सीमांकन और अतिक्रमण का सर्वे किया, जिसमें सात नेपाली मूल के परिवारों द्वारा रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से टीनशेड डालकर बसे होने की पुष्टि…
Read More » -
मौत के मुंह से खींच लाए जिंदगी, उफनते नाले से 10 लोगों को बचाया पुलिस ने
जन एक्सप्रेस/हल्द्वानी(उत्तराखण्ड) : हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में इंसानियत, साहस और फर्ज की मिसाल देखने को मिली। उफनते शेरनाले में पलटी एक कार में फंसे 10 यात्रियों को हल्द्वानी पुलिस की टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर सकुशल बाहर निकाला। रात 12:30 बजे शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन करीब डेढ़ घंटे तक चला और इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तेज बहाव,…
Read More » -
धारचूला में बारिश का कहर: घटखोला नाला उफान पर, लोहे का पुल बहा
जन एक्सप्रेस धारचूला/पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। घटखोला नाले में उफान आने से लोहे का पैदल पुल बह गया और नया पुल भी खतरे की जद में आ गया है। इस पुल के बहने से खोतिला गांव पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है, वहीं नगर की पेयजल आपूर्ति…
Read More » -
IPS की मां हूं, सबको बंद करा दूंगी, हल्द्वानी में महिला की खुलेआम धमकी का वीडियो वायरल
जन एक्सप्रेस संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को IPS अधिकारी की मां बताते हुए कार सवार युवकों को गाली-गलौज और धमकी देती नजर आ रही है। घटना ने ना सिर्फ हल्द्वानी बल्कि पूरे उत्तराखंड में सियासी और सामाजिक हलचल पैदा कर दी है। मामला कुछ…
Read More »