देश

यात्री बस डिवाइडर पर चढ़ी, छह यात्री घायल दो गंभीर

रायपुर । कोरबा से राजधानी रायपुर आ रही एक यात्री बस पंतोरा थाना अंतर्गत हादसे का शिकार हो गई है। कनकी-पंतोरा मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक चक्का उसके उपर जा चढ़ी। हादसे में लगभग छह यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर चोट आई है।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की शिकार हुई बस राधे-कृष्ण कंपनी की है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह लगभग 4:00 बजे की है। यात्री बस पर लगभग 20 लोग सवार थे, जिसमें से सभी यात्री कोरबा बस स्टैंड से बस में सवार हुए थे। बस की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और चालक सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग ने पुलिस को सूचित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button