उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया ‘साइबर एनकाउंटर’ पुस्तक का लोकार्पण

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित एक पुस्तक ‘साइबर एनकाउंटर’ का लोकार्पण किया। यह पुस्तक डीजीपी अशोक कुमार और पूर्व डीआरडीओ वैज्ञानिक ओपी मनोचा ने लिखी है। इससे पहले राजपुर रोड स्थित एक स्कूल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डीजीपी अशोक कुमार और पूर्व डीआरडीओ वैज्ञानिक ओपी मनोचा की लिखी यह पुस्तक में ऑनलाइन अपराधियों के साथ पुलिस की भिड़ंत की सच्ची कहानियां पर आधारित है। वर्तमान में बढ़ते साइबर क्राइम से अधिक से अधिक लोगों को कैसे बचाया जा सके, इसका वर्णन पुस्तक में किया गया है। इस मौके पर पुलिस प्रसाशन के अधिकारी मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि पुस्तक का पहला संस्करण अंग्रेजी भाषा में दिल्ली में लाॅन्च किया गया था। अंग्रेजी भाषा में पुस्तक लॉन्च होने के बाद 10 दिन में इस पुस्तक ने अमेजन पर पहला स्थान हासिल किया था। अब इस पुस्तक का हिंदी भाषा में संस्करण आया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button