मध्यप्रदेश

बूथ स्तर तक लड़ना होगा लोकसभा चुनाव : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि हमें लोकसभा चुनाव बूथ स्तर पर लड़ना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे लोकसभा के स्तर पर सोचने से नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें हर एक बूथ पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। खासकर जिन बूथों पर स्थिति कमजोर हैं, वहां और अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगली बार 300 से अधिक सीटें जीतकर केंद्र में सरकार बनाएंगे, इसमें कोई शक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के सभी 25 सीटों को जीतने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा।

ये बातें आज मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने राजधानी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना बैठक को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के चाहे जितने ही आंतरिक मुद्दे हैं, बावजूद इसके नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में कहीं से कोई कमी नहीं है। इस बार 300 सीटों के साथ केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बने बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अब तक जिन सीटों पर कभी नहीं जीते हैं, उन सीटों पर भी प्रयास करें। ताकि हम मजबूत हों। उन्होंने कहा के हमारी राजनीति दूरगामी है। हम 100 साल तक की राजनीति करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी की तरह हमें राजनीति, समाज तथा अर्थ तीनों नीतियों को एक साथ लेकर चलना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबित पात्रा पूर्वोत्तर की राजनीति के जानकार हैं। उन्होंने हमारी पार्टी को मेघालय और त्रिपुरा में जीत दिलाई है। उन अनुभवों को साथ लेकर चलना होगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कॉन्ग्रेस की कड़े शब्दों में आलोचना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button