उत्तर प्रदेश

छह साल की मासूम के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म…

फतेहपुर : छह साल की पुत्री से शनिवार रात पड़ोस में रहने वाले ताऊ ने हैवानियत की। हालत बिगड़ने पर बच्ची ने आपबीती बताई। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में बच्ची को भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी ताऊ को हिरासत में लिया है।

वारदात चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची अनुसूचित जाति की है। उसकी मां ने बताया कि उसका और जेठ का घर जुड़ा है। जेठानी के साथ दरवाजे पर वह शनिवार रात बैठकर बोझ बांधने के बंधन बना रही थी। उसकी बेटी छत पर लेटी थी। काम खत्म होने के बाद रात को छत पर सोने पहुंची तो बेटी कराह रही थी।

उसे लगा कि पेट दर्द होगा। वह बेटी को सहलाती रही। असहनीय पीड़ा और रक्तस्राव होने पर बेटी ने आपबीती बताई। छत के रास्ते जेठ बेटी के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला है। वह घर में पुत्री और पुत्र के साथ रहती है।

डर की वजह से रात को किसी कुछ नहीं बताया। महिला ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। सीओ एचएल सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। बच्ची का पिता भी दुष्कर्म के मामले में बंद है। थानाध्यक्ष बेचेलाल प्रसाद ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button