EDUCATIONअमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

जागृति इंटर कॉलेज अमेठी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मेहमानों को भावविभोर किया

जन एक्सप्रेस/अमेठी : “शिक्षा समाज और देश के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। शिक्षित समाज विकास की रीढ़ होता है। जिस देश में साक्षरता प्रतिशत अधिक होता है, वह राष्ट्र उतना ही विकसित होता है।” ये प्रेरणादायक विचार जागृति इंटर कॉलेज, कुकहा रामपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष श्रीकृष्ण मिश्रा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक शीतला प्रसाद पाण्डेय ने की।

विद्यार्थियों में नया उत्साह देखने को मिला

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नाटक, एकांकी, होली गीत और भाषण जैसे दो दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे दर्शकगण भावविभोर हो उठे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरा स्टाफ पूरी तन्मयता से कार्य करता है। भविष्य में भी हम और अधिक मेहनत करेंगे। “वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में नया उत्साह देखने को मिला।

आगंतुकों का प्रकट किया आभार

इस कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें राजकुमार तिवारी, वेद प्रकाश बाजपेयी, पंकज दीक्षित, रुद्र प्रताप सिंह, सौरभ मिश्र, राघव सिंह, राम प्रकाश पांडेय, रामकृष्ण वर्मा, श्याम सुंदर द्विवेदी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य सतीश कुमार मिश्र ने कुशलता से किया, वहीं अंत में प्रबंधक शीतला प्रसाद पाण्डेय ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button