कानपुर

पांच दिनों तक आसमान में रहेंगे बादल, ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसार

कानपुर। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे आसमान में बराबर बादल छाये हुए हैं और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रहेंगे। इससे इन दिनों स्थानीय स्तर पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आसमान में ऊँचे बादलों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है। कल शाम तक उत्तरी पहाड़ों पर ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी साथ देगा, जो मध्य पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान तक जाएगा। इन दो प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव के तहत, कानपुर मण्डल सहित संपूर्ण उत्तर भारत और उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।

बताया कि अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 92 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तरी पूर्वी रहीं जिनकी औसत गति 2.3 किमी प्रति घंटा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button