उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

सीओ और एसडीएम ने सुनी जनता की फरियाद, दिया निर्देश

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: जिले के सदर तहसील में शनिवार को समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनी गई। समस्याओं के तुरंत निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक (सीओ सिटी) प्रशान्त राज व एसडीएम सदर नैंसी सिंह द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई के दौरान आमजनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम सदर नैंसी सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए और किसी भी मामले में लापरवाही न बरती जाये। वहीं सीओ प्रशांत राज ने कहा कि अपराध और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखना और सरकारी सेवाओं को जनहित के अनुरूप पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button