उत्तर प्रदेशबस्ती

सफाई कर्मचारियों के स्थानान्तरण मामले में डीएम से शिकायत

जन एक्सप्रेस/बस्ती : गुरूवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों और सफाईकर्मियों ने जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी रवीश कुमार से मिलकर मनमाने ढंग से किये गये सफाई कर्मियों के स्थानान्तरण को रोके जाने की मांग किया। डीएम को बताया कि स्थानान्तरण नीति 2025-26 के तहत बस्ती जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का अनियमित और नियम विरुद्ध स्थानान्तरण कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी और डीपीआरओ से समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया था किन्तु अभी तक कोई नई सूची जारी नहीं किया गया है। मांग किया कि स्थानान्तरण शासनादेश के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाय। जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी ने पत्र लेने के बाद कहा कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जायेगा।
डीएम को पत्र देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि जनपद के पंचायती राज विभाग में कार्यरत 205 सफाई कर्मचारियों का स्थानान्तरण एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक में किया गया है। सूची में महिलाओं को भी एक दूसरे ब्लाक में स्थानान्तरण कर दिया गया है जिससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं जिस राजस्व ग्रामों में मात्र 1 सफाई कर्मचारी तैनात थे उन्हें भी बिना किसी शिकायत के दूसरे ब्लाक में स्थानान्तरित कर दिया गया है। इस प्रकार राजस्व गांव को रिक्त छोड़ दिया गया है। इस प्रकार एक ब्लाक में तैनात 16-16 वर्ष से तैनात कर्मचारियों को कहीं नहीं स्थानान्तरित किया गया है। वहीं 2-3 वर्ष से तैनात सफाई कर्मचारियों को दूसरे ब्लाक में स्थानान्तरित कर दिया गया है। विकास खण्ड बनकटी में कार्यरत सफाई कर्मचारी राज कपूर का स्थानान्तरण नवीं बार विकास खण्ड बनकटी से विकास खण्ड हर्रैया किया गया है। विकास खण्ड कप्तानगंज में कार्यरत सफाई कर्मचारी अतुल पाण्डेय का स्थानान्तरण एक वर्ष के अन्तराल पर पुनः विकास खण्ड विक्रमजोत में कर दिया गया है। वहीं 16 वर्ष से सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर तैनात सफाई कर्मचारियों को नहीं हटाया गया। इन्हें हटाने के लिए बार-बार ब्लाक संगठन और जिला संगठन आग्रह चुका है। कहा कि स्थानान्तरण किया जाना शासनादेश के अनुसार उचित है किन्तु जो भी स्थानान्तरण हो वह नियमानुसार सही होना चाहिए नियम विरूद्ध स्थानान्तरण से कर्मचारी काफी दुखी एवं कुंठित हैं। यदि समस्या का समाधान शीघ्र न किया गया तो संघ आन्दोलन को बाध्य होगा।
डीएम को पत्र देने के दौरान मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के राम कृपाल चौधरी, अमित चंक्रवर्ती, फूलचन्द राजभर, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सन्तोष कुमार, सुनील कुमार, रामपाल भारती, राम सुरेश चौधरी, यशवन्त कुमारध्रूचचन्द, उर्मिला देवी, मायावती देवी, चमेली देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, मायावती देवी, चमेली देवी, गीता देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button