UP POLICEउत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर के बासूपुर गांव में डायल 112 सिपाही से ग्रामीणों की हाथापाई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर (कोइरीपुर) गांव में मंगलवार देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि डायल 112 का एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर रिवॉल्वर लहराने लगा और गाली-गलौज करते हुए ग्रामीणों को जेल भेजने की धमकी देने लगा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सिपाही को घेर लिया और उसके साथ हाथापाई कर दी।

मामले की शुरुआत गांव की सिवान में बैठे एक नशेड़ी व्यक्ति से हुई, जिसने कथित रूप से बाहर जा रही महिलाओं के साथ अभद्रता की। महिलाओं द्वारा परिजनों को सूचना देने के बाद डायल 112 को बुलाया गया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर पहुंचे सिपाही की खुद की हालत नशे में थी, जिसने स्थिति संभालने के बजाय तनाव और बढ़ा दिया।

थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ ग्रामीण नशे की हालत में थे और उन्होंने डायल 112 के सिपाही से अभद्रता की। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है, और संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button