फर्जी मुकदमे और विद्यालय बंदी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
सरकार पर लगाया दमनात्मक कार्रवाई का आरोप, राज्यपाल को ज्ञापन पत्र भेजा

जन एक्सप्रेस/महराजगंज : कांग्रेस पार्टी ने वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं अन्य 10 नेताओं के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे और प्रदेश सरकार द्वारा 5000 विद्यालयों को बंद करने के विरोध में सोमवार को फरेंदा तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों पर मार्च किया और उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व एडवोकेट विजय सिंह ने की। उनके साथ प्रदेश के पूर्व महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल उपस्थिति रहे। विजय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार विपक्षी दलों के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस दमनात्मक रवैए का पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस के वक्ताओं ने सरकार पर तीखे प्रहार किए और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।






