देश

सांसद ने मेयर उम्मीदवार के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया

सहरसा । सांसद दिनेश चंद्र यादव ने गुरुवार को मेयर उम्मीदवार रेनू सिन्हा के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि सहरसा पहले कोसी के टापू के रूप में जाना जाता था लेकिन जब जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर प्रतिनिधि बनाया। मैंने लोगों के सुविधा के लिए अनेकानेक कदम उठाये। उन्होंने बताया कि पहले सहरसा से छोटी लाइन की रेलगाड़ी चलती थी। लेकिन मेरे अथक प्रयास से मानसी से फारबिसगंज तक बड़ी रेल लाइन की स्वीकृति करवाई।इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय,दिवारी उच्चस्तरीय टीवी टावर सहित एनएच सड़कों का जाल बिछवाया। जिस कारण अब लोगों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में ऐसे ऐसे उम्मीदवार खड़ा हो गया है।जिसे कोई नहीं जानता। उसे न तो राजनीति से मतलब है और न ही विकास से कोई सरोकार है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जमीन की दलाली कर सोने की चैन पहन पैसे के बल पर चुनाव जीतना चाहती है। वहीं कुछ ऐसे नेता है जो नाजायज ढंग से पैसा इकट्ठा कर लोगों के कीमती मत को खरीद कर जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि आपका एक एक मत बहुत ही महत्वपूर्ण है।वोट का मतलब विकास से जुड़ा हुआ है। आप एक सही उम्मीदवार को चुनते हैं तो इस नगर निगम का भी तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमती रेनू सिन्हा विगत कई वर्षों से नगर परिषद की अध्यक्ष रही है। उन्हें काफी अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button