:जौनपुरjaunpurजौनपुर

जौनपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, हुई पहली गिरफ्तारी

न्यू मिलन सुपर फार्मा से जुड़ा मामला, शशांक मौर्या गिरफ्तार, पुलिस शुरू करेगी जब्तीकरण की कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस प्रकरण में जिले से पहली गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने शशांक मौर्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फर्म का नाम न्यू मिलन सुपर फार्मा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में जौनपुर कोतवाली में पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। जौनपुर पुलिस अब जब्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारी में है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मामले में कुल 22 लोगों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की संपत्तियों की भी गहन जांच की जा रही है। सीओ सिटी ने बताया कि पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है और जो भी लोग इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी संभव है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button