बोर्ड बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करने से सभासदों ने किया इन्कार

जन एक्सप्रेस / जौनपुर : जौनपुर, नगर पंचायत जफराबाद कार्यलय में आज 11 बजे बोर्ड बैठक की आहूत किया गया था।
बैठक में उपस्थित तीन वार्डों के सभासदों ने लिखित रूप से नगर पंचायत के पिछले कार्यवाही की पुष्टि करने से इन्कार किया। वार्ड संख्या 8 हिसारकोट सभासद शमां परवीन ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि चेयरमैन प्रतिनिधि/पति मनमाने ढंग से सब काम कर रहे है, टाउन को राजशाही की तरह चला जा रहा है । भारी बरसात में वार्ड में साफ सफाई ढ़ंग से नहीं हो रही है। न ही प्रकाश व्यस्था सुधारा जा रहा है। दलित बस्ती में 6 महीने लाइट बंद पड़ी है लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद भी लाइट नहीं बनी।नगर पंचायत से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगे जाने पर एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सूचना नहीं उपलब्ध कराया गया।
वार्ड संख्या 10 दरीबा की सभासद सुलाबी देवी का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मनमाने ढंग से वार्ड में टेंडर कराया जा रहा है,जिसकी जानकारी सभासद को नहीं दी जा रहीं हैं।पूछे जाने पर अध्यक्ष द्वारा गोल मटोल जबाब दिया जा रहा है।नगर पंचायत में विकास कार्य को लेकर भारी अनमियता बरती जा रही है। वार्ड में जलनिकासी की समस्या बनी हुई है,जिसपे नगर पंचायत का ध्यान नहीं है।






