:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

साइबर क्राइम सेल जौनपुर ने 240 गुमशुदा स्मार्टफोन मालिकों को लौटाए

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 240 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। साइबर क्राइम थाना और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक अब तक कुल 1400 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस किए जा चुके हैं। ये मोबाइल न सिर्फ जौनपुर बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही—के अलावा दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों से भी बरामद किए गए।

बरामद फोन में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग जैसी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने पर तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहने, संदिग्ध कॉल, लिंक और मैसेज से दूर रहने की सलाह दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button