amethiअमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

अमेठी में तलवार के साथ दबंगई, परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

जन एक्सप्रेस/अमेठी: मोहानगंज थाना क्षेत्र में दबंगई और धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव कटोरवा के निवासी सूरज पाल यादव ने गांव के ही निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक दबंग युवक जिसका नाम सूरज सिंह पुत्र राज बक्स सिंह ने तलवार लेकर उनके घर पहुंचकर न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की खुली धमकी भी दी।पीड़ित के अनुसार, घटना 30 मार्च की शाम लगभग 5:30 बजे की है, जब वह भैंस चराने गया हुआ था और घर पर उसकी बहू अकेली थी।

इसी दौरान आरोपी हाथ में तलवार लेकर घर पहुंचा और दरवाजे पर खड़े होकर अश्लील गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर मुकदमे में गवाही दी गई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी अक्सर घर के बाहर आकर गाली-गलौज करता है और लगातार जान से मारने की धमकियां देता रहता है, जिससे परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगीइस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button