साइबर सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी साइबर क्राइम थाना श्री राजुकमार सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम जागरुकता दिवस के अवसर पर जनक कुमारी इण्टर कालेज जौनपुर के सभागार में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य /शिक्षकगण /कर्मचारीगण व छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम अपराध के बारे में जागरुक किया गया ।
साइबर क्राइम से बचाव हेतु सुरक्षा टिप्स- ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें । किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें। ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें। पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें। ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें। साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें। साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 व बेवसाइट www.cybercrime.gov.in का प्रयोग करें। नोट- साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।
जौनपुर साइबर सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग अधिकारी/कर्म0 का विवरण-
- श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना जौनपुर
- निरीक्षक आर0के0 सिंह साइबर थाना
- मु0आ0 आलोक सिंह, मु0आ0 मुकेश कुमार,मु0आ0सन्तोष ,मु0आ0 दिनेश ,मु0आ0 सोमेश साइबर थाना
- आ0 संग्राम सिंह यादव, म0आ0 आकांक्षा सिंह, साइबर थाना जौनपुर






