संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पानी में पड़ा मिला युवक का शव, परिवार में मचा हाहाकार

जन एक्सप्रेस/हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गंभीरी नदी के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।उधर युवक के भाई की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्ष्यवार सिंह पुत्र रणधीर सिंह कल सोमवार शाम लगभग 5:30 घर से गर्रा नदी पार कबीरनपुरवा स्थित अपने खेत देखने के लिए गया हुआ था। रात लगभग 8:30 बजे चाचा राजा सिंह द्वारा फोन कर उससे पूछा गया तो उसने बताया कि वह कुछ ही देर में आ रहा है परंतु वह सारी रात घर नहीं लौटा। सुबह लगभग 9:30 बजे गंभीरी की तरफ से गांव की ओर आने वाले रास्ते पर उसका शब्द गांव के लोगों ने पड़ा देखा जिसकी सूचना परिवार वालों को मिलने पर परिवार वाले बदहवास घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर जाकर देखा तो पाया कि अक्षयवर का शव पानी में पड़ा है और कुछ ही दूर पर पानी में उसकी मोटरसाइकिल संख्या UP 30 BZ 3909 भी पड़ी हुई है। मोबाइल ऊपर पत्थरों पर पड़ा होने से लोगों द्वारा घटना के संबंध में तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगी। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तत्काल नव आगंतुक थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह को सूचना दी गई, जिस पर कुछ ही देर में थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से निकलवाया।
परिवार वालों द्वारा पुलिस के समक्ष घटना के संबंध में कुछ लोगों पर आप भी लगाया गया, जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। खबर लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी थी और उसके द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे थे।






