उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल खेतासराय पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर खेतासराय थाना क्षेत्र के बारा खुर्द वार्ड में पुरानी रंजिश को लेकर बीते मंगलवार की शाम एक युवक पर गांव के ही दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारा खुर्द वार्ड निवासी रेहान खान पुत्र सलीम खान मंगलवार शाम करीब सात बजे अपने घर के सामने अर्टिगा कार साफ कर रहा था। तभी गांव के ही शेख फहद पुत्र स्व. शकील अहमद और गोलू पुत्र कलाम अपने तीन साथियों के साथ पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर रेहान से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रेहान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में रेहान के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। हल्ला सुनकर जब परिजन बचाने पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि, “तहरीर प्राप्त हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button