दिल्ली/एनसीआर

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स के स्टार दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में शनिवार शाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

दिल्ली ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि निजी आपात स्थिति के कारण तेज गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा। वह शुक्रवार रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए जिसके कारण वह शनिवार के मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के बयान में कहा गया है, “निजी आपात स्थिति के कारण, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे को शुक्रवार देर रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आज शाम के मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।”

नार्ट्जे ने 100 टी20 मैचों में 19.97 की औसत और 7.38 की इकॉनमी रेट से 134 विकेट लिए हैं। प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 4/10 है।

नॉर्ट्जे ने दिल्ली के लिए अब तक 33 आईपीएल मैचों में, 22.98 के औसत और 8.23 की इकॉनमी रेट से 3/33 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े के साथ 45 विकेट लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button