उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

संत गाडगे के नाम पर चौराहे का नामकरण हो, प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

संत गाडगे जयंती से पहले सेवा समिति ने सदर विधायक राकेश गोस्वामी को सौंपा ज्ञापन

जन एक्सप्रेस/महोबा: जनपद मुख्यालय में रविवार को संत गाडगे की जयंती आगामी 23 फरवरी के अवसर पर गाडगे समिति द्वारा सदर विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन सौंपते हुए नगर में एक चौराहा का नाम संत गाडगे के नाम पर रखने के साथ ही उनकी मूर्ति स्थापित कराने की मांग की गई है।

रविवार को जय राष्ट्र संत गाडगे श्रीवास समाज समिति द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित सदर विधायक राकेश गोस्वामी के निवास पर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया है। वहीं विधायक राकेश कुमार गोस्वामी ने श्रीवास समाज के भाइयों को आश्वासन दिया की संत गाडगे बाबा की प्रतिमा शीघ्र ही चौराहे में लगाई जाने के लिए सरकार को बात अवगत कराई जाएगी और पत्र दिया जाएगा जहां समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल गाडगे ने कहा कि महान समाज सुधारक संत गाडगे का राष्ट्रहित में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने इसके लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। फिर भी जनपद सृजन के लगभग 30 वर्ष बीतने के बाद भी आज तक जनपद मुख्यालय में संत गाडगे बाबा की स्मृति में एक भी प्रतिमा तक स्थापित नहीं की गई है, जहां पर वह माल्यार्पण कर सकें।
इसके साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि नगर के किसी भी एक चौराहे का नाम संत गाडगे के नाम पर रखा जाए और उनकी प्रतिमा स्थापित कराई जाए। इस मौके पर समिति के महामंत्री राजेश श्रीवास, उदित नारायण श्रीवास कोषाध्यक्ष, राजेंद्र शक्ति, लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास पूर्व जिला अध्यक्ष गया प्रसाद त्यागी पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश, संजय, सुरजीत श्रीवास संरक्षक, गोविंद श्रीवास अध्यापक, अविनाश श्रीवास, नीरज श्रीवास लेखपाल,हरिचरण श्रीवास अध्यापक, हरिशंकर श्रीवास , कल्लू श्रीवास ,सोकी लाल श्रीवास , सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button