मुम्बई
देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनाने का दुविधा खत्म हो चुकी है। देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र की सियासत में पूरे दबदबे के साथ जोरदार वापसी हुई है। देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र के अगले सीएम के तौर पर उनके नाम पर लगभग अंतिम मुहर भी लग चुकी है। सिर्फ अब आधिकारिक घोषणा का इंतजार बाकी है। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद उनका नाम आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया जाएगा। वह जल्द ही शपथ ग्रहण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री चुनने के लिए निर्णायक बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।