नेपाली शराब के साथ ठूठीबारी का युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /ठूठीबारी: महराजगंज इंडो–नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर ठूठीबारी में आबकारी विभाग निचलौल और स्थानीय एसएसबी जवानों की संयुक्त गश्ती टीम ने अवैध तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए नेपाली देशी शराब की तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। मुखबिर के सूचना पर संयुक्त टीम ने ठूठीबारी बीओपी कैम्प के पीछे से भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग निचलौल और 22वीं वाहिनीं एसएसबी जवानों की संयुक्त गश्ती टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिलते ही टीम ने चौकसी तेज की। इसी दौरान एक युवक बोरी के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया और बोरी की तलाशी ली गई तो 66 बोतल अवैध नेपाली की खेप बरामद हुईं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र साहनी (28), पुत्र जगदीश साहनी, निवासी ठूठीबारी बताया। उसने स्वीकार किया कि बरामद शराब वह गाँव में बेचने के लिए ला रहा था।
इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव ने बताया कि नेपाल निर्मित अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।






