उत्तर प्रदेशचित्रकूट

फास्ट फूड से बढ़ रही बीमारियां, मोटे अनाज की ओर लौटने की जरूरत — प्रिंस मोबाइल

जन एक्सप्रेस/ चित्रकूट:स्थानीय व्यापारी प्रिंस मोबाइल ने बच्चों में बढ़ती बीमारियों को लेकर चिंता जताते हुए फास्ट फूड पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे मोमोज, बर्गर, चाऊमीन और अन्य जंक फूड का अत्यधिक सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण कम उम्र में ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।उन्होंने बताया कि लोग धीरे-धीरे पारंपरिक मोटे अनाज (मिलेट्स) से दूर होते जा रहे हैं, जबकि यही अनाज शरीर को पोषण देने और बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान दें और उन्हें पौष्टिक भोजन की ओर प्रेरित करें।प्रिंस मोबाइल ने फूड विभाग के अधिकारियों से बातचीत करते हुए मांग की कि बाजारों, ठेलों और दुकानों पर बिक रहे फास्ट फूड की नियमित जांच कराई जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं खाद्य पदार्थों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सामग्री तो नहीं मिलाई जा रही। उन्होंने कहा कि समय-समय पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाने चाहिए।उन्होंने अंत में कहा कि यदि समाज को स्वस्थ बनाना है तो लोगों को फिर से मोटे अनाज और पारंपरिक खान-पान की ओर लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button