उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

हरदोई में किसान गोष्ठी: बसंतकालीन गन्ना बुवाई व उन्नत किस्मों पर किसानों को किया गया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में गन्ना विकास परिषद और लोनी शुगर यूनिट के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई, उन्नत प्रजातियों के चयन और गन्ना उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने किसानों को गन्ना बीज संरक्षण और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के विशेषज्ञ डॉ. पी.के. कपिल ने गन्ने की स्वीकृत किस्मों और फसल सुरक्षा प्रबंधन पर प्रकाश डाला।

विशेषज्ञों ने किसानों को सीओ 15023, सीओ 0118, सीओएस13235, सीओएलके 14201, सीओएलके 16202 जैसी उन्नत किस्मों की बुवाई करने की सलाह दी। साथ ही लाल सड़न रोग जैसी बीमारियों की पहचान और रोकथाम के उपाय भी बताए गए।

गोष्ठी में गन्ना उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग पर भी जोर दिया गया। किसानों को चीनी मिल द्वारा दी जा रही सब्सिडी और योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button