उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई के प्रेमी जोड़े के शव लखनऊ के होटल में मिले

जन एक्सप्रेस/हरदोई : हरदोई जनपद के प्रेमी युगल के शव लखनऊ के चिनहट स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरा नम्बर 101 में मिलने की परिजनों को खबर मिलने से सनसनी मच गयी। यह दोनों प्रेमी युगल 21 अगस्त को साथ जीने मरने की कसम खाकर घर से निकल गए थे। प्रेमिका के घर वालों ने हरपालपुर थाने में 23 अगस्त को प्रेमी अमित यादव निवासी करनपुर मजरा अरवल के खिलाफ 21 अगस्त को प्रेमिका नरगिस को उसके घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी बीच दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाते हुए एक दूसरे से शादी कर ली और लखनऊ जाकर वहां एक होटल में रुके थे।18 दिन बाद होटल में दोनों प्रेमी युगल के शव मिलने पर होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के कमरे से एक सोसाइड नोट भी मिलने की बात सामने आई है। घटना के बाद प्रेमी व प्रेमिका दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button