उत्तर प्रदेश

जाम से निजात के लिए अवैध वाहनों पर होगी कार्रवाई: मंडलायुक्त

मेरठ । मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि मेरठ शहर को जाम से बचाने के लिए अवैध वाहनों पर कार्रवाई की जाए। यूपीएसआरटीसी के खर्चों को कम करने के लिए भी सुझाए मांगे गए।

आयुक्त सभागार में गुरुवार को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक में आयुक्त द्वारा यूपीएसआरटीसी के राजस्व को बढ़ाने तथा खर्चों को कम करने के निर्देश दिए। खर्चों को कम करने के लिए बैठक में उपस्थित चार्टर्ड एकाउन्टेंट से सुझाव मांगे गए। शहर में जाम से निजात के लिए अवैध वाहनों पर कार्रवाई करने और स्कूलों के आसपास लगने वाले जाम से निपटने के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने नगर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए भूमि तलाश करने तथा बसों के रूट निर्धारित कर सूची उपलब्ध कराने को कहा। यूपीएसआरटीसी के अधिकारी द्वारा लोहिया नगर स्थित बस चार्जिंग स्टेशन के विस्तार के लिए नगर निगम से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button