उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

डीएम और एसपी ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दिया निर्देश

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: होली पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीएम शिव सहाय अवस्थी एवं एसपी दीपक भूकर द्वारा एडीएम एवं एएसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सीओ सिटी शिव नारायण वैस के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, लगातार भ्रमणशील रहने, ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद कर होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button