उत्तर प्रदेश

किसानों को बतायें पराली जलाने के दुष्परिणाम-डीएम

हरदोई । जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेण्ट ऑफ काप रेजिड्यू योजनान्तर्गत फसल अवशेष न जलाने के सम्बन्ध में कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से विकास खण्ड स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन 15 सितम्बर से 25 सितम्बर 2023 तक निर्धारित तिथियों मे किया जायेगा, जिसमें फसल अवशेष न जलाने के सम्बन्ध में कृषकों को जागरूक करने तथा फसल अवशेष/पराली जलाने से हो रहे दुष्परिणामों से किसानों को अवगत कराया जायेगा।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 15 सितम्बर 2023 को प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार हरियावां, 16 शाहाबाद व भरखनी, 18 साण्डी, हरपालपुर, 19 पिहानी, टड़ियावां, 20 कोथावां, भरावन, 21 टोडरपुर, बावन, 22 बेहन्दर, मल्लावां, 23 बिलग्राम, माधौगंज, 24 सुरसा, अहिरोरी तथा 25 सितम्बर 2023 को राजकीय कृषि बीज भण्डार सण्डीला एवं कछौना में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

उन्होने बताया कि गोष्ठी खण्ड विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण में आयोजित की जायेगी, जिसमें खण्ड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सह नोडल अधिकारी होंगे। सम्बन्धित प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार सभी से समन्वय कर मेले/गोष्ठी का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कृषक जागरूकता गोष्ठी स्थल पर बैनर लगाया जाये।

गोष्ठी में अधिक से अधिक कृषकों की भागीदारी बी.टी.एम., ए.टी.एम. तथा प्रा.सहा.के द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। कृषकों की उपस्थिति के हस्ताक्षर एक पंजिका पर कराये जायें जिसमें उनका नाम, पिता का नाम, जाति, ग्राम का विवरण अवश्य अंकित किया जाये। फोटोग्राफ इस प्रकार लिये जायें कि वक्ता और प्रतिभागी कृषकों का संयुक्त और स्पष्ट फोटो बैनर सहित आयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button