अमेठी

मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस सुरक्षा की मांग

जन एक्सप्रेस/अमेठी: संजय गांधी अस्पताल में दो दिन पूर्व एक मरीज की मौत के बाद उत्पन्न तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब डॉक्टरों ने भी सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि तीमारदारों द्वारा लगातार मारपीट और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उनका कार्य करना असुरक्षित हो गया है। इसी के चलते डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में स्थायी पुलिस बूथ की मांग उठाई है।

दो दिन पहले मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने डॉक्टरों पर हमला किया, जिसमें कई डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
डॉक्टरों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं, बल्कि अस्पताल में इस तरह की हिंसक घटनाएं लगातार हो रही हैं।इसी के विरोध में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।डॉक्टरों ने प्रशासन से अस्पताल परिसर में स्थाई पुलिस बूथ की स्थापना। हमलावर तीमारदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई।

चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।संजय गांधी अस्पताल में हर दिन हजारों मरीजों की ओपीडी होती है।डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के कारण मरीजों को इलाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और डॉक्टरों का प्रदर्शन कब तक जारी रहता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button