उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

सैलाब की चपेट में आये लोगों की मदद के लिये घरेलू महिलायें और नन्हें बच्चे भी आये आगे

मुश्किल वख्त में इंसान ही आता है, इंसान के काम

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की यमुना में राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गये पानी के बाद मौजूदा वख्त में वाटर लेबल 104.380 है, जबकि बेतवा नदी में ललितपुर के माताटीला बांध से छोड़े गये पानी के बाद मौजूदा वख्त में वाटर लेबल 103.930 पर है। जबकि सैलाब की चपेट में आये लोगों की मदद के लिये जिला प्रशासन के साथ ही राजनीतिक, सामिजिक लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर खाने से लेकर दवाओं के साथ ही जरुरी सामान पहुंचाने का काम बहुत ही बेहतर तरीके से कर रहे हैं, वहीं घरेलू महिलायें और नन्हें बच्चे भी इस परेशानी के वख्त में बढ़ चढ़ कर सैलाब की चपेट में आये लोगों को मदद पहुंचाने की कोशिश में सबसे आगे नजर आ रहे हैं, जी हां! एसा ही एक नजारा उस वख्त देखने को मिला जब कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतवा के किनारे नरायच से नन्हें बच्चे अपने घर की महिलाओं के साथ आकर सैलाब की चपेट में आये लोगों की आर्थिक मदद करने के साथ ही पानी के पाऊच देते नजर आये। पूंछने पर उन महिलाओं और नन्हें बच्चों ने बताया कि मुश्किल वख्त में इंसान ही इंसान के काम आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button