भूमि विवाद में मारपीट आधा दर्जन लोग घायल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत महमदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। क्षेत्र के सुरिस ग्राम सभा के महमदपुर पुरवा गांव में पट्टीदारों में जमीनी के चलते जमकर चले लाठी-डंडे में एक पक्ष से 17 वर्षीय अंशिका पुत्री राजेश कुमार, 43 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र राम दवर, 35 वर्षीय सुषमा पत्नी राजेश कुमार, वहीं दूसरे पक्ष से 52 वर्षीय राधेश्याम यादव पुत्र राम दवर यादव, 48 वर्षीय रीता यादव पत्नी राधेश्याम यादव,14 वर्षीय गौरव पुत्र राधेश्याम घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है।






