देश

क्या फरार हैं सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम?

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी है। दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद आजम खान और उनके विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम ने सुरक्षा को वापस कर दिया है और अब फरार हो गए हैं। इसी को लेकर रामपुर के पुलिस सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार शुक्ला से सवाल किया गया। अशोक कुमार शुक्ला ने साफ तौर पर इस बात को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे महज अफवाह बताया। अपने बयान में रामपुर एसपी ने कहा कि ऐसी कोई खबर नहीं है कि वे फरार हुए हैं। यह अफवाह है, साथ ही उन पर कोई लुक आउट नोटिस जारी नहीं किया गया है।

इससे पहले उनकी पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ तजीन फातमा ने भी इसे गलत करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे खुद कुछ समाचार चैनल और पत्रों के माध्यम से इस बात की जानकारी मिली है कि उनके नाम का लुक आउट नोटिस जारी हो गया है। लेकिन उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनके पति मोहम्मद आजम खान की 9 सितंबर को एंजियोग्राफी हुई थी। 15 को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। हालांकि, कुछ और दिक्कतों की वजह से उन्हें दोबारा से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल, 22 सितंबर के बाद से वह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने बेटे को लेकर भी कहा कि वह पिता की वजह से अस्पताल में मौजूद है क्योंकि आजम खान कई गंभीर बीमारियों का सामना कर रहें हैं।

कि आजम खान कई महीनों तक जेल में रहने के बाद बेल पर बाहर आए थे। हालांकि, कई मामलों में उनकी पेशी भी लगातार चल रही है। आपको बता दें कि आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह रामपुर लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव जीत चुके हैं। समाजवादी पार्टी की स्थापना में भी उनकी भूमिका काफी रही है। उत्तर प्रदेश में विवाह विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button