कानपुर

इंडिया को भारत न कहने वाले नकली अंग्रेज : मंत्री नंदी

कानपुर । सनातन धर्म को मानने वाले दुनिया में गर्व की अनुभूति करते हैं जो लोग धर्म विरोधी बातें करते हैं, वो अज्ञानी लोग हैं। उनका नाश निश्चित होगा। यह बात गुरुवार को कानपुर में आयोजित होने वाले जाणता राजा कार्यक्रम के टिकट का शुभारम्भ कार्यक्रम में पहुंचे उप्र के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा।

उन्होंने कहा कि गोल विधानसभा है। हैप्पी बर्थडे का जो केक है, उसकी एक की स्लाइड में सपा, बसपा और कांग्रेस सिमट गई है। मतदान प्रतिशत लगातार भाजपा का बढ़ता जा रहा है। बीते चार चुनाव भी हमने जीते हैं। इस बार का लोकसभा का चुनाव भी जीतेंगे।

मंत्री नंदी ने कहा कि शकुंतला पुत्र भरत के नाम से उपजे भारत का मुकाबला ये अंग्रेजियत वाले जो नकली अंग्रेज हैं, ये नहीं कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ देश ही नहीं दुनिया आज देख रही है और गर्व कर रही है। जी-20 पर आज दुनिया की निगाहें हैं। 370 समाप्त किया, अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, मथुरा में तेजी से विकास कार्य चल रहा है। जो वादा किया वो सरकार ने पूरा किया है।

उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, “ऐसी कुछ चीजें होती हैं, जिनका विरोध करना काफी नहीं होता है, हमें उन्हें समूल मिटाना होगा। मच्छर, डेंगू, बुखार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीजें हैं, जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें मिटाना होगा। सनातन भी ऐसा ही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button