उत्तर प्रदेशचित्रकूट

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

कर्वी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत — गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सर्वोच्च प्राथमिकता

जन एक्सप्रेस चित्रकूट:तहसील सभागार कर्वी में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। शासन की मंशा अनुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, नाला, चकरोड, तालाब, विद्युत एवं जल जीवन मिशन से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण ही अधिकारी की जिम्मेदारी है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों का पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर पूजा साहू, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल एवं थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button