गोरखपुर

बड़े-बड़े उद्यमी यूपी में निवेश को हैं लालायित : प्रदीप शुक्ला

गोरखपुर । विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद साढ़े छह साल से पूरे भारत से गीडा में उद्यमी आ रहे हैं। व्यापक निवेश कर रहे हैं। सिर्फ यहीं नहीं, यूपी के हर इलाके में निवेश करने को अब उद्यमी तैयार हैं।

उक्त बातें वह शनिवार को गीडा सेक्टर 26 में मेसर्स केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के 1200 करोड़ रुपये के निवेश वाले एथेनाल व ईएनए प्लांट का भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही।

विधायक शुक्ला ने कहा कि पहले पूर्वांचल के नौजवान रोजगार के लिए बाहर जाते थे, आज दूसरे राज्यों के युवा गीडा में आकर रोजगार पा रहे हैं।

केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विनय कुमार सिंह ने कहा कि सीएम योगी ने प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया है कि देश-दुनिया के बड़े-बड़े उद्यमी यहां निवेश करने को लालायित हैं। उन्होंने गीडा की औद्योगिक विकास का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में गीडा, नोएडा से भी आगे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button