इग्नू के सभी केंद्रों पर नये विषयों सहित 280 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रारंभ

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के द्वारा जुलाई 2025 सत्र में ओ०डी०एल० (ओडीएल) मोड तथा ऑनलाईन मोड में लगभग 280 से अधिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु अधिसूचना जारी हो गई है। इक्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाईट व्ब्ल्यू.इग्नू.एसी.इन पर जाकर एचटीटीपीएस://इग्नूएडमिशन.समर्थ.एडु.इन/ लिंक के माध्यम से ओ०डी०एल० गोड में तथा एचटीटीपीएस://इग्नूॉप.समर्थ.एडु.इन/ लिंक के माध्यम से ऑनलाईन गोड में 15 जुलाई 2025 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के द्वारा जुलाई 2025 सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कला स्नातक वर्ग के अन्तर्गत अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, लोकप्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, शिक्षा शास्त्र सुविधा एवं सेवा प्रबन्धन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, पर्यटन प्रबन्धन, गृहविज्ञान विज्ञान स्नातक वर्ग के अन्तर्गत अनुप्रयुक्त विज्ञान ऊर्जा सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबन्धन जा सकता है। इनके अतिरिक्त विषयों में भी प्रवेश उपलब्ध है। विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। मानव विज्ञान, बायो-केमिस्ट्री, (एप्लाईड साईन्स एनर्जी), खाद्य तथा गणित विषयों में प्रवेश लिया सामान्य कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शामिल हैं । इसके अतिरिक्त डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र में भी प्रवेश उपलब्ध है। इग्नू के मैनेजमेण्ट, फाईनेन्सियल हॉस्पिटल मैनेजमेण्ट, ह्यूम मैनेजमेण्ट एवं ऑपरेशन प्रबन्धन के कार्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है । परास्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक परास्नातक प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में एग्रीबिजिनेस मैनेजमेण्ट, कन्स्ट्रक्शन मैनेजमेण्ट, हेल्थकेयर एण्ड रिर्सोस मैनेजमेण्ट मार्केटिंग मैनेजमेण्ट विषयों में परास्नातक लिया जा सकता है। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ० अनिल कुमार मिश्र ने 14 जून को बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर जाकर सर्वप्रथम अपनी डि.ई.बी. आईडी बनानी होगी। इसके लिए उन्हें सबसे पहले ए.बी.सी. (एबीसी) आई.डी. बनाकर डि.ई.बी. आईडी के रजिस्ट्रेशन पेज पर अपने ई-मेल आई.डी. तथा मोबाईल नम्बर के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उप-निदेशक डॉ० अनामिका सिन्हा ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के बत्तीस जिलों में इग्नू के अध्ययन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इन अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से तथा क्षेत्रीय केन्द्र पर स्थित प्रदेश सहायता डेस्क पर जाकर प्रवेश लेने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ तथा अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश के लिए जरूरी सहायता भी प्रदान की जाती है ।अभ्यर्थी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता हेतु किसी भी कार्य दिवस में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के वृन्दावन योजना, तेलीबाग स्थित कार्यालय या दूरभाष सं० 0522-2442832 या ई-मेल आरक्लखनऊ @ignou.ac.in पर सम्पर्क कर सकते हैं। एमएलके कॉलेज में इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ आलोक शुक्ला ने बताया कि एमएलके महाविद्यालय में स्थापित इग्नू केंद्र पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील किया कि अपनी इच्छा अनुसार विषय चुनकर दूरस्थ शिक्षा का लाभ उठा सकते है।






