उत्तराखंडदेहरादून

हर घर तिरंगा: सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील – “घर पर फहराएं तिरंगा, सेल्फी लेकर करें साझा”

'हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा' अभियान को बताया राष्ट्रभक्ति का विराट जनांदोलन

जन एक्सप्रेस/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ महाअभियान से जुड़ें और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गर्व का भाव प्रकट करें। सीएम धामी ने इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की राष्ट्रभक्ति को जगाने वाला एक विराट जनांदोलन करार दिया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में बना अभियान आज राष्ट्रगौरव का प्रतीक: सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज राष्ट्रगौरव, एकता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बन चुका है। यह राष्ट्रभक्ति की लौ को प्रज्वलित करने वाला महाअभियान है।”

 

“सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर करें साझा”

सीएम धामी ने प्रदेश की जनता, खासतौर पर युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, तिरंगे के साथ गर्व से सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर साझा कर इस जनांदोलन को और भी व्यापक बनाएं।

‘हर दिल तिरंगा’ से जुड़े, राष्ट्रीय भावना का करें सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान देश की आजादी के 75+ वर्षों के गौरवशाली इतिहास, बलिदान और समर्पण को याद करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भाग लेना राष्ट्रीय कर्तव्य के समान है।

राज्य भर में चलेंगे जन-जागरूकता कार्यक्रम

राज्य सरकार द्वारा जनपद स्तर पर भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और नगरीय निकायों को इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं ताकि तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जन-जन तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button