चित्रकूट में श्री जी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, वंशिका सिंह ने 97.2% के साथ किया टॉप

जन एक्सप्रेस/ चित्रकूट (हेमनारायण हेमू):। श्री जी इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बनीं।
96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विवेक सिंह (96.2%) और अन्वेषा सिंह (96.2%) शामिल रहे। वहीं 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में शौर्य गुप्ता (95.8%), अंकुर सिंह (95.6%) और अलविया इदरीश (95.6%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा नैंशी गुप्ता (94.8%), आकर्ष गुप्ता (94.8%), शिवांश साहू (94.6%), आस्था (94.6%), आरुषि सिंह (94.6%), उज्जवल मिश्रा (93.8%), हर्षिका सिंह (92.4%), राजवीर सिंह (92.4%), अंश गुप्ता (92.2%), हिमांशु सिंह (91.6%) और अभिनव सिंह (91.2%) ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के निदेशक स्वप्निल अग्रवाल एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के अनुशासित माहौल का परिणाम है।प्रधानाचार्या एस. मुखर्जी ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।






