अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

नोएडा में पकड़ा गया एक करोड़ का नकली फूड सप्लीमेंट

सेहत के नाम पर उत्तर प्रदेश और एनसीआर में करोड़ों रुपए के नकली फूड सप्लीमेंट्स कारोबार का जन एक्सप्रेस की खबरों का शासन ने संज्ञान लिया

जन एक्सप्रेस/डा. वैभव शर्मा

  • मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा में बड़े पैमाने पर नकली फूड सप्लीमेंट बनाया जा रहा है

  • नामचीन भारतीय ब्रांड की पैकिंग और नाम पर नकली माल भरकर बेच रहे थे

  • खुफिया सूचना पर टीम ने नकली माल के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया 

लखनऊ। सेहत के नाम पर उत्तर प्रदेश और एनसीआर में करोड़ों रुपए के नकली फूड सप्लीमेंट्स कारोबार का जन एक्सप्रेस की खबरों का शासन ने संज्ञान लिया। इसके बाद विभागों को गोरखधंधा करने वाले सफेदपोश कारोबारी और उनके नेटवर्क पर शिकंजा करने का निर्देश दिया। इस कड़ी में खुफिया सूचना पर नोएडा के सेक्टर 63 में सरकारी टीम ने एक करोड़ रुपए का नकली फूड सप्लीमेंट पकड़ कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।

जन एक्सप्रेस अपनी खबरों के माध्यम से शासन को लगातार ऐसे नकली फूड सप्लीमेंट्स बाजार के बारे में अवगत करा रहा था जो कुछ सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से सेहत बनाने के नाम पर युवाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद नोएडा, आगरा में बड़े पैमाने पर नकली फूड सप्लीमेंट बनाया जा रहा है। इस फूड सप्लीमेंट को देश-विदेश के असली और ब्रांडेड फूड सप्लीमेंट्स के नाम और पैकिंग में धड़ले से बेचा जा रहा है। नोएडा के सेक्टर 63 में एक करोड़ का जो नकली फूड सप्लीमेंट पकड़ा गया है वह भी देश के नामचीन ब्रांडेड फूड सप्लीमेंट्स के नाम पर तैयार किया गया था।

जिम ट्रेनर के माध्यम से खपाते हैं नकली माल

नकली फूड सप्लीमेंट्स का काला धंधा महानगरों में ही नहीं, उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े सभी शहरों और कस्बा तक में जड़ जमा चुका है। शहरों में गली-गली और यहां तक कि गांव तक में धड़ल्ले से जिम खुल रही हैं। खुद को सुंदर दिखाने के लिए इन जिम में लड़के-लड़कियां जाकर एक्सरसाइज करने की साथ ही वहां के ट्रेनर द्वारा बताए जा रहे फूड सप्लीमेंट्स को मुंह मांगे दाम पर खरीद रहे हैं। नकली फूड सप्लीमेंट्स कारोबारी इन्हीं ट्रेनर को मोटा कमीशन देकर नकली फूड सप्लीमेंट्स को बाजार में खपाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button