उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में किसान का खून से लथपथ मिला शव,धारदार हथियार से हत्या की आशंका

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई जनपद के संडीला कोतवाली क्षेत्र के मीतो गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में एक किसान का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।किसान की धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार संडीला कोतवाली क्षेत्र के मीतो गांव निवासी लगभग 52 वर्षीय हुकुम सिंह यादव रोज की तरह अपने मवेशियों की देखभाल के लिए खेतों में बने छप्पर के नीचे सोया था।बीती मंगलवार/बुधवार की रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।मृतक के सिर व शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं।जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। मृतक के बेटे रंजीत यादव ने पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। बाद में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य संकलित किए।एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग का शव खेत में बने छप्पर के नीचे पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button