:जौनपुरउत्तर प्रदेशमौसम
मड़ियाहूं क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण रुकी पड़ी धान की रोपाई अब तेज़ी से शुरू हो गई है। रामपुर, रामनगर और मड़ियाहूं विकासखंड क्षेत्र में हुई बारिश से जहां खेतों में नमी आई है, वहीं किसानों ने राहत की सांस ली है। खेतों की पटी बुवाई के लिए तैयार हो चुकी है और किसानों का कहना है कि अब खेती का कार्य समय पर पूरा हो सकेगा। इधर, लगातार उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान आम लोगों को भी इस बारिश से ठंडक मिली है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया है। साथ ही, गर्मी के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर जलने व बिजली कटौती की जो समस्या बनी हुई थी, उससे भी आंशिक राहत मिली है।






