उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बाद प्रयागराज में नहीं खत्म हुआ खौफ

प्रयागराज: प्रयागराज में भले ही बाहुबली माफिया अतीक अहमद और अशरफ का खात्मा हो चुका हो, लेकिन उनके सगे-संबंधियों का अवैध धंधा अभी भी जारी है। इसी तरह का एक बड़ा मामला अतीक अहमद के भांजे जका से जुड़ा सामने आया है। जका ने जाफरी कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर साबिर हुसैन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले की शिकायत करने पर साथियों के साथ प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई कर दी और मोबाइल छीन लिया। मामले में पुरमुफ्ती थाने में 28 जुलाई को केस दर्ज किया गया है।

अवैध वसूली और रंगदारी मांगने के इस आरोप से अतीक अहमद के भांजे जका का नाम चर्चा में आ गया है। अतीक अहमद के बड़े बहनोई मोहम्मद अहमद उनकी बड़ी बहन शाहीन,अतीक अहमद की भांजी जेबा भी पुलिस की रडार पर आ गई हैं। जका, अतीक अहमद की बड़ी बहन शाहीन और बहनोई मो. अहमद का बेटा है। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज पुलिस ने इस मामले को लेकर पुरमुफ्ती और शिवकुटी थाना क्षेत्र में कुछ चिह्नित जगहों पर दबिश दी है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

जका ने प्लॉट से भगाया
पुरामुफ्ती थाने में प्रॉपर्टी डीलर साबिर हुसैन की शिकायत के मुताबिक 6 जुलाई को एक कस्टमर को प्लाट दिखाने के लिए 120 फीट रोड कालिंदी कुंज गेस्ट हाउस के पीछे दोपहर में पहुंचा था। तभी अतीक अहमद का भांजा जका अपने साथियों मो. वैस, मुजम्मिल, शकील के साथ पहुंच गया। यहां उसने प्लॉट से तुरंत भागने को कहा। इसके बाद 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और मोबाइल छीन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button