उत्तरकाशीउत्तराखंड

संघ की शाखा से संगठित व सुव्यवस्थित हिदू का निर्माण- प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी ।चंद्रप्रकाश बहुगुणा:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर चल रहे गृह जनसंपर्क अभियान के तहत आज नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिए।कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने अपने उद्बोधन में संघ के सौ वर्ष पूर्ण की गौरव यात्रा और संघ का इतिहास बताया। और हिदुओं से संगठित रहने व राष्ट्र विरोधियों से सावधान रहने की अपील की।नगर की तिलोथ शाखा पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों का मार्ग दर्शन करते हुए डॉ शैलेन्द्र ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के साथ 1925 में विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना हुई। तब से आज तक संघ का विस्तार निरन्तर हो रहा है। संघ अपने कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक का कार्य करता है। डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार ने पांच स्वयं सेवकों को लेकर संघ की स्थापना की थी। आज पूरे विश्व में संघ की शाखाएं हैं । शाखा से संगठित व सुव्यवस्थित हिदू का निर्माण होता है। इसलिए सभी प्रतिदिन शाखा जाएं। उन्होंने कहा कि हमें हर वक्त सावधान व चौकन्ना रहने की जरूरत है। राष्ट्रविरोधी तत्व यदि हमारे आसपास राष्ट्रविरोधी या हिदू विरोधी कार्य कर रहे हैं तो उसका संगठित होकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिदुओं के बीच ऊंच -नीच का भेदभाव भुलाकर हम मिलकर कार्य करेंगे तभी हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर भारत को विश्वगुरु बना पाएंगे। एकत्रीकरण में स्वयंसेवकों को योगासन, तिष्ठयोग, सूर्य नमस्कार आदि खेल के साथ समता का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर प्रांत सेवा प्रमुख पवन विभाग संघ चालक गुलाब सिंह नेगी विभाग प्रचारक अजय ,जिला संघ चालक हिमांशु शेखर जोशी, जिला प्रचारक गौतम जी, जिला कार्यवाह कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी, जिला प्रचार प्रमुख अनूप भंडारी जिला विद्यार्थी प्रमुख जगदीश, प्रताप रावत, सहित कई स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button