मत्स्य पालन विभाग ने रामपुर कटरा निवासी मतलूब अंसारी को प्रगतिशील मत्स्य पालक पुरस्कार 2023 से किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
मसौली-बाराबंकी। राष्ट्रीय मत्स्य दिवस के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम मे जनपद के ग्राम रहरामऊ मे मछली पालन करने वाले मतलूब अंसारी एव उनके सहयोगी सुरेश शर्मा को प्रगतिशील मत्स्य पालक पूरुष्कार 2023 से सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय मत्स्य अनुवंशिक संसाधन केंद्र तेलीबाग लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर देश भर के मत्स्य पालको ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए राष्ट्रीय मत्स्य अनुवासिक संसाधन के निदेशक डा 0 यू के सरकार ने कहा कि कहा कि सरकार मछली पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य पालकों को आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान कर उनके आर्थिक विकास के लिए प्रयासरत है। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए देशभर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरूआत की हुई है। जो व्यवसाय से जुड़े मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में वरदान साबित हो रही है।
सी एस आर.आई एन बी आर आई के निदेशक डाॅ एक शास ने एव ए० एम सी० प्रमुख डॉ पी० जयसवाल ने कहा कि कार्यक्रम मे जो भी लोग आये है। वह सभी मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े हुए है। उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में बरसात के पानी के ठहराव की संभावना अधिक है। उन गांवों के लोगों को मत्स्य पालन व्यवसाय के लिए अधिक प्रेरित व जागरूक किया जाय। ताकि वे अपनी आमदनी में इजाफा कर सकें।
पूर्व ए डी जी डा0 एस रायजादा ने कहा कि मत्स्य पालन से लोगो को रोजगार मिल रहा है। यहां कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये 75 से अधिक मत्स्य किसान व दो सौ से अधिक मत्स्य पालको सहित संस्था के वैज्ञानिकों एव कर्मचारियो ने भाग लिया।