उत्तर प्रदेशबलरामपुर
एनसीसी कैडेटों के पुलिस विभाग में नियुक्ति पर हर्ष

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित 51 वीं यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स को पुलिस भर्ती में नियुक्ति मिली है । एनसीसी कैडेट दुर्गेश सिंह व आरती चौधरी को मिली नियुक्ति के लिए बधाई दी जा रही है । जानकारी के अनुसार एमएलके पीजी कालेज के एनसीसी कैडेट दुर्गेश को आजमगढ़ व आरती को बलिया में नियुक्ति मिली है। दोनों कैडेटों के पुलिस आरक्षी पद पर नियुक्ति के लिए 51 वीं यूपी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों व बटालियन के अधिकारियों व पीआई स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यह जानकारी महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान द्वारा दी गई है ।




