उत्तराखंडरुद्रपुर

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 16 मकान मालिकों पर कार्रवाई

जिला संवाददाता -सुल्तान अंसारी

जन एक्सप्रेस/रुद्रपुर : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने किरायेदारों के सत्यापन को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों और बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में छह मकान मालिकों के ₹10-₹10 हजार के चालान कर कुल ₹60 हजार जुर्माना वसूला गया। वहीं 11 किरायेदारों के ₹250-₹250 के चालान किए गए।

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में तीन मकान मालिकों के ₹10-₹10 हजार और पांच किरायेदारों के ₹250-₹250 के चालान किए गए। वहीं किच्छा कोतवाली क्षेत्र में सात मकान मालिकों के ₹10-₹10 हजार तथा दो किरायेदारों के ₹250-₹250 के चालान किए गए।

पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की कि वे किरायेदारों को रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बाहरी व्यक्तियों की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज रखने के उद्देश्य से सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button