पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भाजपा के 9 साल के सुशासन काल एवं विकाश कार्यों पर डाला प्रकाश

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पट्टी ब्लाक सभागार में प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्षों के सुशासन और विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती लोकप्रियता को बताते हुए सरकार द्वारा हो रहे विकास कार्यों को बताया।
पट्टी ब्लाक सभागार में बुधवार शाम 4:00 बजे मीडिया प्रभारी बिनोद पाण्डेय ,पट्टी ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह), बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह भाजपा उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव पट्टी, पूर्व नगर अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, वर्तमान पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जयसवाल, रामगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी नीतियों से आम जनमानस का दिल जीता है । घर में शौचालय या बिजली कनेक्शन तथा लोगों को स्वास्थ्य के लिए गोल्डन कार्ड, गैस कनेक्शन आदि की चर्चा करते हुए स्वास्थ्य तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार पूरी तरह सफल रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत की भारत की सफल विदेश नीति का नतीजा है कि आज विदेशों में भी दीपावली के अवसर पर अवकाश होने की बात हो रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य सहित पट्टी कोतवाल नंदलाल सिंह मौजूद रहे।






